फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CCTV footage of murderous attack on jeweler goes viral

Ghazipur News: आभूषण व्यवसायी पर जानलेवा हमले का सीसीटीवी फुटेज वायरल

Mon, 24 Mar 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
CCTV footage of murderous attack on jeweler goes viral
नरियांव गांव में गत 18 मार्च को एक आभूषण व्यवसायी पर हुए जानलेवा हमले का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। इससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगा लोग सकते में आ गए। वीडियो में तीन हमलावर हाथ में लाठी, डंडा और रॉड लेकर व्यवसायी को घेर कर बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में व्यवसायी खुद को बचाने की गुहार लगाता दिख रहा है लेकिन कोई हमलावरों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। हमलावरों की बर्बरता ऐसी थी कि व्यवसायी के गिरने और अचेत होने के बाद भी वे उसे पीटते रहे। जब भीड़ जुटी तो हमलावर पीड़ित को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

व्यवसायी सतेंद्र कुमार वर्मा की पट्टीदारों से पुरानी रंजिश है। इसी विवाद को लेकर हमलावरों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने व्यवसायी का मेडिकल परीक्षण करवाकर तीन हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया लेकिन उन्हें केवल शांतिभंग की ही धाराओं में पाबंद कर छोड़ दिया गया। हमलावरों के छूटने से पीड़ित परिवार भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है। कहा कि पहले ही तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और अब नई धाराओं में संशोधन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed