फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Caught three students appearing for exams instead of others, FIR against five

Ghazipur News: दूसरी की जगह परीक्षा दे रहे तीन छात्रों को पकड़ा, पांच के खिलाफ प्राथमिकी

Tue, 28 Feb 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Caught three students appearing for exams instead of others, FIR against five
फोटो
विज्ञापन

पहली पाली में 15484 और दूसरी में 10333 ने छोड़ी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की विज्ञान एवं दूसरी पाली में इंटर की जीव विज्ञान एवं गणित की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें विभिन्न केंद्रों पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे तीन छात्रों को पकड़ा गया। इस संबंध में पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सामूहिक रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली की परीक्षा में कोमल इंटर कॉलेज, श्रीमहंत रामसनेही दास खटिया बाबा इंटर कॉलेज, श्री जानकी इंटर कॉलेज, मधुबन बाल गोपाल इंटर कॉलेज में छात्रों के आधार कार्ड एवं प्रवेश पत्र से फोटो को मिलान कराते हुए छात्रों के उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि जखनिया तहसील क्षेत्र के एक केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे छात्र को पकड़ लिया। केंद्र व्यवस्थापक की तरफ से उसके खिलाफ तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव सचल दल प्रभारी की टीम, आंतरिक सचल दल एवं केंद्र व्यवस्थापक द्वारा संयुक्त रूप से जखनिया क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या-10 की जांच में एक परीक्षार्थी के स्थान पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा परीक्षा दी जा रही थी। सचल दल की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की जांच की गई, जिसमें वह फर्जी पाया गया। जांच के दौरान ही परीक्षार्थी भाग गया। टीम के प्रभारी बीएसए ने केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षार्थी एवं अज्ञात व्यक्ति के प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के एक केंद्र पर सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक छात्र को कक्ष निरीक्षक ने पकड़ा। एसडीएम कासिमाबाद वीरबहादुर यादव के निर्देश पर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। मरदह थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली में पंजीकृत 85292 में 69808 उपस्थित एवं 15484 अनुपस्थित तथा इंटर की परीक्षा में 59483 में 49150 उपस्थित एवं 10333 ने परीक्षा छोड़ दी।
0000
छह केंद्रों पर 39 ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा
गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के तहत सोमवार को दसवीं के छात्रों की अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इसमें छह केंद्रों के 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। आज की परीक्षा में 2996 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें 2957 ने परीक्षा दी जबकि शेष 39 उपस्थित नहीं थे।
शाहफैज पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य तस्नीम कौसर ने बताया कि 593 में 590 उपस्थित एवं तीन अनुपस्थित थे। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुदर्शन कुशवाहा ने बताया कि दसवीं की अंग्रेजी में 582 में तीन अनुपस्थित एवं शेष 579 ने परीक्षा दी। शम्स नेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य वेदप्रकाश श्रीवास्तव के अनुसार 429 में 422 उपस्थित एवं सात अनुपस्थित एवं डालिम्स सनबीम के प्रधानाचार्य आशीष प्रधान ने बताया कि 333 में 328 उपस्थित एवं पांच अनुपस्थित रहे।

जमानिया संवाददाता के अनुसार सन शाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित सिंह ने बताया कि आज 600 में 585 ने परीक्षा दी जबकि 15 ने नहीं दी। औड़िहार संवाददाता के अनुसार वेद इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 459 में छह ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 453 परीक्षार्थी उपस्थित थे।
(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed