{"_id":"60f583a33fe0f0446565e45f","slug":"cattle-smuggler-six-biswa-land-attached-in-ghazipur-police-action-fear-in-criminals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः पशु तस्कर की छह बिस्वा भूमि कुर्क, पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुरः पशु तस्कर की छह बिस्वा भूमि कुर्क, पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप
Mon, 19 Jul 2021 07:22 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 19 Jul 2021 07:22 PM IST
सार
संगठित अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को गाजीपुर जिले के बक्सा गांव में बड़ी कार्रवाई हुई। पुिलस ने पशु तस्कर द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई छह बिस्वा भूमि को कुर्क कर दिया।
विज्ञापन
करंडा थाना क्षेत्र के बक्सा गांव में पशु तस्कर पर कार्रवाई
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
गाजीपुर जिले के बक्सा गांव में पुलिस ने सोमवार को पशु तस्कर द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई छह बिस्वा भूमि को कुर्क कर दिया। गैंगेस्टर एक्ट के तहत हुई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। संगठित अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ सिटी ओजस्वी चावला और तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस टीम बक्सा गांव पहुंची।
विज्ञापन
वहां पशु तस्कर संतोष कुमार यादव की ओर से अपनी माता प्रमिला देवी के नाम से ग्राम सभा स्थित गाटा संख्या 88, 89 और 91 के रकबा 0.305 हेक्टेयर में से अंश मुताबिक रकबा 0.0761 हेक्टेयर (अनुमानित मूल्य-11,75,000 रुपये ) को धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट में कुर्क किया। कार्रवाई के बाद अपराधियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि अपराधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। अवैध रूप से अर्जित की गई भूमि को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक शिवाजी सिंह और हल्का लेखपाल निशांत पाठक के अलावा राजस्व एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन