फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Casimabad station incident

सड़क हादसों में तीन की मौत

Wed, 28 Dec 2016 12:37 AM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Wed, 28 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Casimabad station incident
लुधियाना में सड़क हादसे में मारे गए दो युवक

विज्ञापन
नंदगंज थाने के चीनी मिल रोड निवासी होमियोपैथिक चिकित्सक प्रमोद पांडेय का पुत्र दुर्गेश उर्फ अंकुर पांडेय (26) अपने ममेरे भाई जिला अंबेडकर नगर के अकबरपुर निवासी देवी प्रसाद पांडेय के बेटे मंटू पांडेय (20) के साथ मंगलवार की  सुबह बाइक से गाजीपुर एटीएम में पैसा लेने के लिए आया था। पैसा लेने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सहेड़ी मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित हो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे दुर्गेश पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों को भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और 108 नंबर की एम्बुलेंस को दी। कुछ ही देर बाद पुलिस मौक पर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी। एम्बुलेंस कर्मी घायल को जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के सिंहापुर गांव निवासी धर्मदेव यादव (52) आज सुबह कासिमाबाद थाना क्षेत्र के टोडारपुर गांव में अपनी बहन कांती देवी के घर बाइक से आया था। यहां से वह वापस घर जा रहा था। इसी बीच शाम करीब तीन बजे कुतुबपुर गांव के पास सामने आ रही एक विद्यालय की टक्कर हो गया। गंभीर रूप से घायल होने धर्मदेव की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बस में सवार बच्चे बस से उतरकर पास ही स्थित घर चले गए। घटना से अक्रोशित लोगों ने स्कूली बस का शीशा तोड़ दिया। मुआवजा और ब्रेकर की मांग को लेकर कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसडीएम और थानाध्यक्ष त्रिभुवननाथ विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। मुआवजा का आश्वासन देकर एक घंटा बाद समाप्त कराया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed