फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cash, ten arrested with gun

नकदी, बंदूक के साथ दस गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 27 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
 Cash, ten arrested with gun
शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की दोपहर कचहरी के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान साथी को हाजिर कराने के लिए आए दस युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पांच लग्जरी वाहनों की तलाशी लेने पर दूरबीन लगी एकनाली बंदूक, 1 लाख 85 हजार नकदी और 6 मोबाइल बरामद किया। पुलिस वाहन सहित आरोपियों को कोतवाली ले आई। कोतवाली पहुंचे पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सदर कमल किशोर, क्राइम ब्रांच सहित चार थानों की पुलिस दोपहर 12 बजे कचहरी पहुंची तथा वहां पहुंचते ही ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। परिसर में संदिग्ध अवस्था में खड़े लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

कचहरी-सिकंदरपुर मार्ग पर न्यायालय के बाहर खड़े वाहनों की तलाशी भी ली गई। इस दौरान एक वाहन से 1 लाख 86 हजार नकदी, दूसरे वाहन से दूरबीन लगी 1 एकनाली बंदूक बरामद किया। वहां गोलबंद होकर खड़े दस लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि ये सभी लोग करंडा के सबुआ गांव निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ टुन्नू को किसी मामले में कोर्ट में हाजिर कराने के लिए आए थे। सीओ सदर कमल किशोर ने बताया कि असलहा लेकर और गोलबंद होकर न्यायालय परिसर के आसपास रहना प्रतिबंधित है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कोर्ट परिसर में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक आरोपी की पेशी कराने आए दस लोगों को बंदूक, 1 लाख 86 हजार नकदी, एक दूरबीन लगी एक नाली बंदूक और 6 मोबाइल, 5 लग्जरी वाहन के साथ दस लोगों के पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में तारनपुर गांव निवासी पियूष सिंह, चांड़ीपुर गांव निवासी सूर्यप्रकाश राय, शहर के बड़ीबाग निवासी विकास सिंह, खानपुर के शिकारपुर निवासी कन्हैया सिंह, होलीपुर गांव के अमित यादव, चौबेपुर वाराणसी के रामवृक्ष गुप्ता और संजय सिंह, बलकनपुर चोचकपुर के शशांक सिंह, मिर्दादपुर के जितेंद्र सिंह और रेवतीपुर का विश्वजीत पांडेय शामिल है। पकड़े गए सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed