फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cash broke the lock of five shops, goods stolen

पांच दुकानों का ताला तोड़ नकदी, सामान चोरी

Sat, 29 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cash broke the lock of five shops, goods stolen
दुकानों में चोरी के बाद तहरीर लेकर कोतवाली जमानिया जाते दुकानदार। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित विभिन्न पांच दुकानों का शुक्रवार की रात ताला तोड़कर चोर 3500 नकदी और हजारों रुपये के सामान उठा ले गए। शनिवार को घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों ने हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

स्थानीय विकास खंड तिराहे के पास स्थित कस्बा बाजार के मंडी बाजार निवासी मोहम्मद निजाम की लस्सी, पान गुटका और सिगरेट की दुकान में लगे दो तालो को तोड़ चोरों ने हजारों रुपये के गुटका और सिगरेट सहित 3500 रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं नगर पालिका कार्यालय के पास बघरी गांव निवासी कमलेश कुशवाहा के कपड़े की दुकान का ताला चटका कर करीब पांच हजार रुपये का कपड़ा उठा ले गए। लोदीपुर निवासी श्रीविलास राम के बेल्ट, ताला और चश्मा की दुकान के साथ खिजरपुर गांव निवासी जावेद के बेल्ट, चश्मा, टोपी की दुकान का ताला तोड़ हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

हरपुर गांव निवासी सोनू कुमार यादव कि सिगरेट, गुटका, टॉफी आदि की दुकान गंगा पक्का सेतु पर जाने वाले रास्ते में है। उसके दुकान का भी ताला तोड़ कर दुकान में रखा सामान सहित नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दुकान संचालकों का कहना है कि सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। जहां ताला नहीं टूटा वहां पल्ला ही तोड़ दिया गया था। दुकानदार स्थिति देख कर परेशान हो गए और कई दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों सहित लोगों में दहशत व्याप्त है। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि सूचना मिली है जांच की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed