फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cases are registered against Mansoor in Ghazipur and Mau

मंसूर के खिलाफ गाजीपुर एवं मऊ में दर्ज हैं मुकदमे

Mon, 21 Nov 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cases are registered against Mansoor in Ghazipur and Mau
गाजीपुर। प्रदेश सरकार का डंडा लगातार मुख्तार अंसारी एवं उनके करीबियों पर चल रहा है। यूसुफपुर निवासी मंसूर अंसारी माफिया के करीबी होने के साथ ही गैंग का सक्रिय सदस्य तो है ही, इसके अलावा जनपद के अलावा मऊ में भी इसके खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस आंकड़ों के अनुसार मंसूर पर कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके द्वारा अवैध तरीके से अर्जित धन से भू-संपत्तियां खरीदी गई है और उसका दाखिल खारिज भी नहीं कराया गया था। मंसूर अंसारी के खिलाफ भांवरकोल थाने में हत्या, हत्या का प्रयास, साजिशकर्ता सहित अन्य संगीन मामले में मुकदमा दर्ज है। वहीं शहर कोतवाली में वर्ष 2016 में मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

जबकि मऊ जनपद के नगर कोतवाली में साजिशकर्ता सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मुहम्मदाबाद कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वहीं मऊ कोतवाली में एक और मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज है। मंसूर ने नौ फरवरी वर्ष 2015 को पत्नी आबदा अंसारी, सहयोगी निकहत जहां पत्नी निस्बाहुद्दीन अहमद और मुहम्मद सहैब मुजाहिद निवासी यूसुफपुर के नाम भू-संपत्ति खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सदर तहसील के मौजा चक हमीद में 25 अक्तूबर वर्ष 1991 को मंसूर ने 38 वर्गमीटर और 26 फरवरी वर्ष 2016 में मौजा कपूरपुर शहरी में 78.10 वर्गमीटर भू-संपत्ति स्वयं के नाम से खरीदी थी। इन दोनों जमीन पर भवन निर्माण हुआ है। इसके अलावा 27 जनवरी वर्ष 2004 को मंसूर द्वारा मौजा कपूरपुर शहरी 59 वर्गमीटर अपनी पत्नी आबदा अंसारी के नाम से भू-संपत्ति खरीदी, जिस पर भवन निर्माण हुआ है। यहां भी अवैध तरीके से अर्जित धन से अचल संपत्तियों की खरीद फरोख्त कर दाखिल खारिज नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed