फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case registered for rape of girl child

बालिका से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज

Mon, 06 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Case registered for rape of girl child
कोतवाली क्षेत्र के एक स्थान पर दो दिन पूर्व बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

दिलदार नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका बीते चार दिसंबर को घर से कुछ दूरी पर जमानिया कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले अपने खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए गांव के ही दो युवकों ने उसको पकड़ लिया और दुराचार जैसे घिनौने वारदात को अंजाम दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बालिका रोते-बिलखते घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग न्याय के लिए दिलदार नगर थाना पहुंचे, लेकिन घटना स्थल का इलाका जमानिया कोतवाली क्षेत्र में पड़ने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की। इधर पीड़िता का परिवार घटना के दो दिन बाद कोतवाली पहुंचा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद राय ने बताया कि बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में परिजनों द्वारा मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed