फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case on Ultrasound Operator

अल्ट्रासाउंड संचालक पर केस

Mon, 31 Jul 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Mon, 31 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Case on Ultrasound Operator
अल्ट्रासाउंड की दुकान पर छापामारी
स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों की टीम की ओर से चार दिन पहले मुहम्मदाबाद बस स्टैंड के पास स्थित निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया गया। सील की कार्रवाई होने के ठीक दूसरे दिन संचालक ने अवैध रूप से केंद्र का सील तोड़कर अल्ट्रासाउंड का कार्य प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही सोमवार को एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोतवाली में संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन सीज कर कब्जे में लेने की तैयारी शुरू  कर दी।        
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ डॉ. गिरीश चंद्र मौर्या और एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा के नेतृत्व में बीते 28 जुलाई को मुहम्मदाबाद ब्लाक पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों और जांच केंद्रों की जांच की। मुहम्मदाबाद बस स्टैंड के पास स्थित निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर टीम ने छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं पाई गई। साथ ही लिंग परीक्षण की भी शिकायत टीम को मिली। टीम ने केंद्र को सील कर दिया। दूसरे दिन ही संचालक ने सील तोड़कर केंद्र शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर एसीएमओ के नेतृत्व में टीम मुहम्मदाबाद पहुंची और अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराकर मशीन को सीज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि केंद्र संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मशीन को कब्जे में लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed