फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case of robbery from salesman

सेल्समैन को गोली मारकर हुई लूट के मामले में मुकदमा दर्ज

Fri, 20 Aug 2021 09:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Case of robbery from salesman
गाजीपुर। घरिहां झोटारी यादव मोड़ के पास बृहस्पतिवार की देर रात सेल्समैन को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जबकि महुलिया गांव में युवक के घायल होने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों घायलों का उपचार वाराणसी में चल रहा है, जहां स्थिति चिंताजनक बताई गई है।
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार थानाक्षेत्र के घरिहां झोटारी गांव निवासी अनिल यादव (40) यादव मोड़ तिराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। रात में करीब आठ बजे दुकान से अपने सहयोगी अमेरिका राजभर के साथ बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान दुकान से 100 मीटर दूरी पर सामने से आए बाइक सवार लुटेरों ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में अनिल और अमेरिका राजभर सड़क पर गिर पड़े थे। इसी बीच एक लुटेरा बाइक से उतरा और सेल्समैन अनिल यादव से रुपये भरा बैग छीनने लगा। विरोध करने पर बदमाश ने उसे गोली मार दी थी। शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। देर रात पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

कासिमाबाद सीओ विजय आनंद शाही ने बताया कि दुकान मालिक सर्वेश सिंह की तहरीर पर दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश की जा रही है। घायल का इलाज वाराणसी में चल रहा है, जहां हालत चिंताजनक बनी हुई है। औड़िहार संवाददाता के अनुसार महुलिया गांव में देर रात उमाशंकर यादव, अभय यादव, पप्पू यादव और सुनील यादव आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उमाशंकर यादव ने अभय को गाली दे दी। इससे नाराज अभय ने उमाशंकर यादव (35) को धक्का दे दिया। ईंट पर सिर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायल की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू, सुनील एवं अभय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अभय को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि गोली चलने की बात गलत है। ईंट से सिर में चोट लगने से युवक घायल हो गया था। मुकदमा दर्ज कर अभय को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed