फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against two famous teacher leaders of the district

जिले के दो चर्चित शिक्षक नेताओं पर मुकदमा दर्ज

Mon, 22 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two famous teacher leaders of the district
सोशल मीडिया पर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर खंड शिक्षा अधिकारी मरदह के विरुद्घ अभद्र टिप्पणी करना दो शिक्षक नेताओं को भारी पड़ा। रविवार को जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की। इसमें विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

बताते चले बीते आठ और नौ अक्तूबर को प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता अनंत सिंह और उनके सहयोगी डा. दुर्गेश सिंह ने फेसबुक और व्हाटसप पर खंड शिक्षा अधिकारी मरदह डा. कल्पना पर टिप्पणी किया था। इसमें दोनों ने जातिसूचक के साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग किया था। इस बात की जानकारी होने पर खंड शिक्षाधिकारी मरदह डा. कल्पना ने एक नवंबर को इसकी शिकायत एसपी से किया। एसपी ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद विजय आनंद शाही को सौंपी। जांच के दौरान सीओ कासिमाबाद ने खंड शिक्षाधिकारी मरदह की शिकायतों को सही पाया। सीओ के रिपोर्ट सौंपने पर एसपी ने शिक्षकों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश जारी किया। इस आधार पर विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनंत और उपाध्यक्ष डा. दुर्गेश के खिलाफ थाने में एससी एसटी के साथ अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मुकदमा दर्ज होने पर शिक्षा विभाग सहित अन्य राज्य कर्मचारी संगठनों में हलचल मच गई। बात करने पर सीओ कासिमाबाद विजय आनंद शाही ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की गई। जांच में खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत सही मिली। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed