फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against three including Mafia Mukhtar's shooter Angad Rai

Ghazipur News: माफिया मुख्तार के शूटर अंगद राय सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

Sat, 04 Mar 2023 10:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:40 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including Mafia Mukhtar's shooter Angad Rai
गाजीपुर। मऊ सदर से पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय सहित तीनों लोगों के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई डिलिया गांव निवासी महंत पप्पू गिरी की तहरीर पर हुई है। साथ ही महंत पप्पू गिरी को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश एसपी ने सीओ सिटी को दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के तहत डिलिया गांव निवासी महंत पप्पू गिरी ने पुलिस को बताया कि माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय के खिलाफ एडीजे कोर्ट के समक्ष 14 मार्च को गवाही करनी है। न्यायालय के समक्ष नियमित समय पर गवाही करूंगा लेकिन शूटर अंगद राय से जान का खतरा है। इसको लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और यूपी पुलिस आदि को ट्वीट किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में उनकी पत्नी प्रधान थीं। इस दौरान मुख्तार अंसारी के शूटरों में शामिल अंगद राय ने उनसे रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर उनके साथ मारपीट की गई थी। मामले में उन्होंने वर्ष 2009 में सदर कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। इस मुकदमे में 14 मार्च को न्यायालय में गवाही करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत पप्पू गिरी ने बताया कि शूटर अंगद राय के खिलाफ गवाही देनी है। कहा कि अंगद राय पेशेवर अपराधी है और मुख्तार अंसारी का शूटर है। इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि महंत पप्पू गिरी द्वारा 14 मार्च को न्यायालय में अंगद राय के खिलाफ गवाही देनी है। ऐसे में पप्पू गिरी ने अपराधियों द्वारा जानमाल का खतरा और धमकी देने की शिकायत की थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मातहतों को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। साथ ही महंत पप्पू गिरी को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश मातहतों को दिया गया है। सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि महंत पप्पू गिरी की तहरीर पर अंगद राय, अमित राय और विश्वनाथ राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed