फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against ten including former Zip member

पूर्व जिपं सदस्य सहित दस पर मुकदमा दर्ज

Thu, 22 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Case filed against ten including former Zip member
कासिमाबाद। आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के साथ महामारी के तहत पुलिस ने बुधवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह सहित 10 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस कार्रवाई से अन्य प्रत्याशियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम भारत भार्गव के नेतृत्व में इस समय चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के साथ महामारी अधिनियम में बड़े पैमाने पर वाहनों की जांच की जा रही है। इसी संबंध में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह एवं उनके 10 समर्थकों पर बिना अनुमति के वाहन प्रयोग करने के साथ प्रचार सामग्री एवं महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसी प्रकार एक दूसरे मुकदमे में पुलिस ने अविनाश कुमार, मनीष कुमार, हरिकेश एवं संजय कुमार पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के साथ महामारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा की गई इस तरह की कार्रवाई से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि अभी भी अधिकांश गांव में दीवारों पर प्रचार से संबंधित सामग्री लगी हुई है, जिसे अभी तक हटाया नहीं गया है। जैसे-जैसे इस तरह के प्रचार पर प्रशासनिक अधिकारियों की नजर पड़ रही है तो कार्रवाई हो रही है। प्रभारी निरीक्षक श्यामजीयादव ने बताया कि दीवारों पर जो भी पेंटिंग आदि की गई है उसे संबंधित लोग हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed