फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against six including husband

पति सहित छह के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 04 Jan 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Case filed against six including husband
थाना क्षेत्र के भगीरथपुर गांव में विवाहिता को प्रताड़ित करने एवं मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही छानबीन करने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के कैमूर भभुआ जनपद के दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहुआं खुर्द गांव निवासी मोनिका की शादी 2019 में भगीरथपुर निवासी राकेश विश्वकर्मा के साथ हुई थी। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल वाले आए दिन दहेज में दो लाख रुपये और बाईक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के साथ मारपीट करते थे। मायके से उनकी मांग को लेकर बेवजह दबाव बनाते रहे। विवाहिता ने बताया कि इसको लेकर इंकार करने पर कुछ माह पहले ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। मायके पहुंचने पर उसने पूरी बात मायके वालों को बताई। इसको लेकर सुलह समझौता भी हुआ था। वह बीते रविवार को जब वह अपने मायके से ससुराल पहुंची तो पहले से दरवाजे पर खड़े पति सहित अन्य ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी होने पर ही घर में प्रवेश देने की बात कही। जब इंकार किया तो सभी गाली गलौज देने लगे। आपत्ति करने पर आगबबुला हो गए और मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed