फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against six including former head of Fully

फुल्ली के पूर्व प्रधान सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 11 Apr 2021 06:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Case filed against six including former head of Fully
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के फुल्ली गांव के पूर्व प्रधान सहित छह और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने बिना अनुमति जुलूस निकालने पर शनिवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे उनके समर्थकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

बीते चार अप्रैल को बिना अनुमति पूर्व प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ गांव में जुलूस निकाला था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। पुलिस ने इस वीडियो की जांच कराने के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि पूर्व प्रधान और उनके दर्जनों समर्थकों ने बिना अनुमति जुलूस निकालने के साथ कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई थीं। ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच करने के साथ पूर्व प्रधान मनोज कुमार यादव सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद एवं 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed