फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against plant destroyers and recovered 80 thousand

पौधे नष्ट करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज कर 80 हजार वसूला

Fri, 31 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Case filed against plant destroyers and recovered 80 thousand
जमानिया। वन विभाग रेंज की ओर से मिश्रवलिया ग्राम पंचायत की भूमि पर विभाग की तरफ से लगाए गए पौधे को नष्ट करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। विभाग ने दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर 80 हजार रुपये की वसूली की।
विज्ञापन

मिश्रवलिया ग्राम पंचायत की भूमि पर विभाग की ओर से लगाए गए शीशम, कंजी आदि के पौधों को नष्ट करने की सूचना पर वन रेंज के अधिकारी एवं कर्मचारी हरकत में आए और वन दारोगा अशोक सिंह यादव और राजेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। वहां आरोपियों द्वारा विभाग के लगाए गए पौधों को नष्ट किया जा रहा था। इस पर वन विभाग की टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया और आरोपियों को वन रेंज जमानिया ले आई। यहां उनके विरुद्ध वन अधिनियम के तहत रेंज केस दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार किया। इस पर विभाग की ओर से दोनों को कड़ी फटकार चेतावनी के साथ प्रतिकर 80 हजार रुपये वसूल कर छोड़ दिया गया। इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी मकसूद हुसैन ने बताया कि मिश्रवलिया ग्राम पंचायत में विभाग की तरफ से पौधे लगाए गए थे जिसको गोविंद एवं नियाज क्षति पहुंचा रहे थे। इस पर दोनों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उनसे 80 हजार रुपये प्रतिकर वसूला गया है। दोनों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। लोगों से उन्होंने अपील किया कि पर्यावरण एवं वनों की सुरक्षा में जन सहयोग जरूरी है। किसी भी प्रकार का कोई हरा पेड़ कटाई या हरे पौधे अथवा पेड़ को नष्ट किया जाता है तो इसकी सूचना वन विभाग को तत्काल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed