{"_id":"c7554d98b95c2ef3877dfb5bb9eaddec","slug":"case-against-the-accused-take-nsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्सहां मामले में आरोपियों के खिलाफ लगेगा रासुका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्सहां मामले में आरोपियों के खिलाफ लगेगा रासुका
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदौरा ब्लाक के रक्सहां गांव में मंगलवार को हुए बवाल मामले में गुरुवार को डीआईजी एसके भगत रक्सहां पहुंचे और तीनों मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान एसओ को निर्देश दिया कि हर हाल में तीन दिन आरोपियों की गिरफ्तारी
कर उन पर रासुका की कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो परिणाम भुगतने को तैयार रहें।
डीआईजी एसके भगत गुरुवार को पुलिस अधीक्षक रामकिशोर के साथ रक्सहां गांव के उस मतदान केंद्र पर पहुंचे, जहां
मंगलवार को चुनाव के दौरान बवाल हुआ था। पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि घटना के 45 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। डीआईजी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि वीडियो फुटेज देखकर बवाल करने वालों की पहचान करें और हर
हाल में उन्हें तीन दिन के अंदर सलाखों के पीछे भेजने के साथ ही उन पर रासुका की कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो थानाध्यक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। कहा कि 5 दिसंबर के पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती में
विज्ञापन
चुनाव कराया जाएगा। इस दौरान वांछित बूथ या इसके आसपास दिखाई देते हैं तो उनकी तत्काल गिरफ्तारी की जाए। निर्दोष लोगों को कतई परेशान न किया जाए। इसके बाद डीआईजी थाना पहुंचे और वहां सर्किल के थानाध्यक्षों के साथ
बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी ग्रामीण अनिल कुमार, सीओ अनिल कुमार, सुहवल एसओ प्रवीण यादव, नगसर एसओ धर्मवीर सिंह, गहमर एसओ केपी सिंह, दिलदारनगर एसओ शिवकुमार मिश्रा आदि
मौजूद थे।