फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case against nine in arson and sabotage

Ghazipur News: आगजनी और तोड़फोड़ में नौ के खिलाफ मुकदमा

Wed, 05 Mar 2025 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Case against nine in arson and sabotage
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के कनेरी पिपनार मोड़ के पास तीन दिन पूर्व डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई थी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने निर्माण में लगे डंपर और दो बाइकों को फूंक दिया था।
विज्ञापन

करीब 24 वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने एक कंपनी के अध्यक्ष की तहरीर पर नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कनेरी गांव निवासी प्रचंड सिंह और अभय सिंह बीते दो मार्च को बाइक से कनेरी बाजार चट्टी पर मौजूद थे। सादात की तरफ से सैदपुर की ओर जा रहे अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार प्रचंड सिंह और अभय सिंह घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने घायलों को सैदपुर सीएचसी पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने अभय सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सैदपु़र- सादात मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने सड़क निर्माण में लगे डंपर और बाइक को आग के हवाले कर दिया था। साथ ही कई वाहनों में तोड़फोड़ की थी। कार्य में जुटे कंपनी के अध्यक्ष जयहिंद सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने नामजद आरोपी बृजेश सिंह को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है। कोतवाल योगेश सिंह ने बताया कि निजी कंपनी के अध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed