{"_id":"6557a97343bc43e9260ce2a8","slug":"case-against-23-including-former-minister-jagdish-sonkar-ghazipur-news-c-193-1-jon1001-8329-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर समेत 23 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर समेत 23 पर मुकदमा
विज्ञापन
करंजाकला (जौनपुर)। सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट किए जाने की घटना में घायल महिला की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर समेत 23 लोगों पर मारपीट, आगजनी, बलवा का मुकदमा दर्ज कर लिया।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव में दयाराम सोनकर के घर में घुसकर मारपीट, आगजनी की घटना को अंजाम देने का आरोप है। घटना में दयाराम के भाई सुभाष सोनकर की पत्नी सावित्री सोनकर के सिर में चोट लग गई थी। घायल का उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। दयाराम की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता व पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, उनके भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जगदीश सोनकर सपा सरकार में मंत्री व चार बार विधायक रहे। जिनके खिलाफ एफआईआर हुई है, उनमें जगदीश सोनकर के भाई दीपचंद उर्फ दीपा सोनकर, रामश्रय, जित्तू निवासी कुत्तूपुर सरायख्वाजा, शोभा, साहबलाल, अनिल, सुनील, कन्हैया, दीपू, नेबूलाल, सचिन, विकास, रविंद्र उर्फ पल्लर निवासी सिद्दीकपुर, अजय, विजय, अतिम, रतन निवासी पयागपुर, रवि निवासी जिउली बरदह आजमगढ़, मोहित, रोहित निवासी मारूफपुर खेतासराय, राज उर्फ राजकुमार निवासी मरदानपुर कोतवाली, हरिश राय निवासी आरा गौराबादशाहपुर शामिल हैं।.
भूमि विवाद के मामले में घर में घुसकर मारपीट, आगजनी, बलवा का पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर समेत 23 पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- संत प्रसाद उपाध्याय, सीओ सदर।
विज्ञापन
किसी भी विवादित जमीन से हमारा कोई लेना देना नहीं है। मैं दिवाली के पहले से ही जनपद से बाहर हूं। एफआईआर के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता है। किसी ने हमारी राजनीतिक, सामाजिक छवि खराब करने के लिए ऐसा किया है।- जगदीश सोनकर, पूर्व मंत्री।