फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Car caught fire while taken for servicing in Ghazipur

धू- धू कर जली कार: नेशनल हाईवे पर चलती कार से उठने धुआं, चंद सेकेंड में बनी आग का गोला

Sat, 06 Jul 2024 09:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Jul 2024 09:27 AM IST
सार

गाजीपुर जिले के गहमर कोतवाली क्षेत्र के बकैनिया में सर्विसिंग के लिए ले जाते समय कार से अचानक धुआं उठने लगा। जिसे देख चालक समेत कार में सवार सभी बाहर निकल गए। देखते ही देखते कार में आग लग गई। 

विज्ञापन
Car caught fire while taken for servicing in Ghazipur
धू-धू कर जली कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे 124 सी पर गाजीपुर जिले के गहमर कोतवाली क्षेत्र के बकैनिया में अचानक कार में आग लग गई। थोड़ी ही देर में कार धू- धू कर जलने लगी। यह देख आसपास के लोगों सहित हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन


मरम्मत के लिए ले जा रहे थे कार
प्रभारी निरीक्षक गहमर अशोक मिश्रा ने बताया कि देवल गांव के कुछ लोग शुक्रवार की देर शाम कार की मरम्मत कराने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर बकैनिया गांव के पास कार के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं निकलने लगा। कार से धुआं निकलता देख उसमें सवार लोग कार खड़ी कर बाहर निकल गए। इसी बीच कार में आग लग गई। 
विज्ञापन


कार धू- धू कर जलने लगी। घटना को लेकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक कार जलकर राख हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कार किसी और के नाम पर है, जबकि उसको लेकर कोई और जा रहा था। मामले की जानकारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed