फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Candle march taken out in memory of martyr farmers

शहीद किसानों की याद में कैंडिल मार्च निकाला

Sun, 28 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Candle march taken out in memory of martyr farmers
अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से किसान आंदोलन में शहीद किसानों की याद में उनके परिवार को मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए गारंटी कानून बनाने आदि मांगों को लेकर भारद्वाज भवन से सरजू पांडेय पार्क तक रविवार को कैंडिल मार्च निकाला गया। इस मौके पर नेताओं ने सरकार से मांग किया कि संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा प्रेषित मांगपत्र पर किसान नेताओं से अविलंब बात-चीत करके मसले को हल करे। अगर ऐसा नहीं होगा तो किसान आंदोलन की आवाज आम जनता की आवाज बन चुकी है, इसके गंभीर परिणाम होंगे। इस अवसर पर किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, जिलाध्यक्ष जनार्दन राम, भाकपा माले के जिला सचिव रामप्यारे राम, योगेंद्र भारती, रामकेर, चतुरी मास्टर, अंगद यादव, कैलाश यादव, प्रेमचंद, देवेंद्र, नंदलाल राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed