फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Camp organized for making golden card of 14274 construction workers of the district

जिले के 14274 निर्माण श्रमिकों का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए कैंप का आयोजन

Wed, 08 Sep 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Camp organized for making golden card of 14274 construction workers of the district
गाजीपुर। शासन की ओर से एक अप्रैल 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक पंजीकृत 14,274 निर्माण श्रमिकों की सूची गोल्डन कार्ड जारी कराने हेतु उपलब्ध कराई गई है। अपर श्रम आयुक्त वाराणसी क्षेत्र मधुर सिंह के निर्देश पर बुधवार को सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय मेें कैंप का आयोजन किया गया है। जो 12 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

जिले के श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद ने बताया कि गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए पंजीकृत निर्माण श्रमिक को अपने साथ पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं परिवार रजिस्टर की नकल या राशन कार्ड लाना अनिवार्य है। गोल्डन कार्ड बन जाने पर संबंधित श्रमिक का सामान्य बुखार से लेकर अन्य गंभीर बीमारी में पांच लाख तक का कैशलेस इलाज होगा। कैंप में उक्त सभी पंजीकृत श्रमिक अपने आवश्यक अभिलेखों के साथ अवश्य उपस्थित होकर गोल्डन कार्ड बनवाए। बुधवार तक कुल 42 श्रमिकों का गोल्डन कार्ड के लिए नामांकन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed