फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Call to unite SP workers for Mission-2027

Ghazipur News: मिशन-2027 के लिए सपा कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान

Sun, 17 Aug 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Call to unite SP workers for Mission-2027
मरदह। समाजवादी पार्टी की ओर से ब्लाक क्षेत्र के बहतुरा गांव में पीडीए किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सैयदा शादाब फातिमा ने किसानों, मजदूरों और दलितों की समस्याओं की चर्चा करते हुए अखिलेश यादव को इनकी लड़ाई लड़ने वाला मसीहा बताया। उन्होंने मिशन-2027 के लिए कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख हर वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पार्टी हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर काम करती और आज भी उसी राह पर चल रही है। समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए काम करना हम सभी की जिम्मेदारी है। समय आने पर सब कुछ ठीक होगा और आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि किसान, मजदूर और अन्य वंचित वर्ग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। सरकार को केवल उद्योगपतियों की चिंता है। इस मौके पर रामदरश यादव, पप्पू यादव, रामविलास, गुड्डू, नंदलाल, शिवमुनि, रविलाल, योगेश, राकेश, शिवलोक, जयराम, लालता राम, विनोद यादव, जितेंद्र आदि मौजूद थे। अंत में ग्राम प्रधान अरुण कुमार यादव एवं युवा सपा नेता उपेंद्र यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed