फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   By the end of the month would OPD

माह के अंत तक बनेगी ओपीडी

Sun, 19 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
By the end of the month would OPD
समीक्षा करते प्रमुख स‌च‌िव वन
 वन विभाग के प्रमुख सचिव सुनील पाण्डेय ने जिला पंचायत सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि राजकीय निर्माण निगम  200 ब़ेड चिकित्सालय की ओपीडी जून तक और सैदपुर गंगापुल जुलाई तक बना लिया जाएगा। पुल का 96 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो  चुका है।
विज्ञापन



प्रमुख सचिव ने कहा कि जिस कार्य का बजट प्राप्त है उसे जल्द पूरा कराया जाए। कोताही करने वालों पर कार्रवाई की जाए। इस पर िजलाधिकारी ने बताया कि  कठवामोड़- कासिमाबाद मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल बनाने में कोताही पर सेतु  निगम के सहायक अभियंता और प्रोजेक्ट मैनेजर को सस्पेंड कर दिया  गया है।
विज्ञापन



प्रमुख सचिव ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि जिस  जो कार्य पूर्ण हो रहे हैं, उनकी जांच अवश्य  करें। उन्होंने जमानिया पुल और जखनिया मार्ग के बारे में जानकारी मांगने पर बताया गया कि जुलाई के अन्त तक  कार्य को पूर्ण करा दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कांशीराम शहरी आवास,  अग्निशमन केन्द्र, पोस्टमार्टम हाउस, 100 बेड महिला चिकित्सालय, इंदिरा  आवास, नहरों की सिल्ट सफाई, स्वच्छ भारत मिशन, छात्रवृत्ति, श्रम आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की।  


 जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने सभी कार्यदायी  संस्थाओं की 27 जून को बैठक बुलाने को कहा और  अफसरों को लेबर रजिस्टर साथ लाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त बैठक  में अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।


 उन्होंने रामपुर में बनाये गये स्कूल का टीएलसी जांच कराने का निर्देश  दिया।  मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय,  अपर उप जिलाधिकारी आदि उपस्थित थे। प्रमुख सचिव वन ने सदर ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने  स्थापना, डिस्पैच, निर्माण लिपिक एवं कम्प्यूटर कक्ष के पटल के कार्यों की जानकारी ली। डिस्पैच लिपिक अप्रैल से  अब तक प्राप्त पत्रों और हुई कार्रवाई के बारे में पूछा। लिपिक ने बताया गया कि  284 पत्र प्राप्त हुए एवं 225 पत्र निर्गत किये गये। सहायक लेखाकार  (मनरेगा) से मस्टर रोल व निर्माण लिपिक की फाइलों को देखा। 


मनरेगा की साइट पर फीडिंग की जानकारी ली।  उन्होंने कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के रजिस्टर को मंगाकर देखा तथा खण्ड  विकास अधिकारी से अन्य कार्यो की भी समीक्षा की। डीसी मनरेगा अनय मिश्र, बीडीओ, जिला अर्थ एवं सख्या  अधिकारी उपस्थित थे।    उन्हों ने मुहम्मदाबाद एवं गाजीपुर में बन रहे न्यायिक  अधिकारियों के भवनों का निरीक्षण किया। अधूरे कार्यो  को तेजी से काम करके पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed