फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Buxar beat Atwa Fatepur 4-3

बक्सर ने अटवा फतेपुर को 4-3 से हराया

Tue, 12 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Buxar beat Atwa Fatepur 4-3
रेवतीपुर। नवयुवक संघ रेवतीपुर के तत्वावधान में नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज के मैदान पर अंतर प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित है। मंगलवार को बक्सर ने अटवा फतेपुर को 4-3 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मैच के 35वें मिनट में बक्सर के मोनू ने एक गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 45वें मिनट में बक्सर के अमित ने गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर से कुछ पहले बक्सर के मोनू ने एक और गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। दूसरे हाफ में मैच के 60वें मिनट में बक्सर के हिमांशु ने एक और गोल कर टीम को 4-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद अटवा की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के 74वें मिनट में अटवा फतेपुर के अमित ने गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में अटवा फतेपुर के अमित तथा 85वें मिनट में रजत ने एक और गोल कर टीम को 4-3 पर ला दिया। मैच समाप्त होने पर बक्सर ने 4-3 से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। निर्णायक सत्येेेंद्र तथा कमेंट्री नीलेश कुमार राय बड़े ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed