{"_id":"579bb2294f1c1b704721e03e","slug":"businessman-scared-to-plunder-the-junk","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकित कर कबाड़ व्यवसायी को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकित कर कबाड़ व्यवसायी को लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 30 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
आतंकित कर कबाड़ व्यवसायी को लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारबंद लुटेरों ने शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर सरेआम कबाड़ व्यवसायी को जख्मी कर रुपये से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हवा में फायर करते हुए बदमाश बाइक पर सवार हो भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर मऊ-जीआरपी थाने में अज्ञात लुटेरों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराया गया।जरखनिया के रहने वाले मनोज जायसवाल इस समय मऊ में परिवार के साथ रहते हैं।
वह शुक्रवार की सुबह जखनिया अपनी कबाड़ की दूकान पर पैसेंजर ट्रेन से आ रहा थे। ट्रेन सुबह करीब आठ बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। मनोज के ट्रेन से उतरते ही कुछ लोग उनके आगे-पीछे चलने लगे। कुछ दूर आगे बढ़ते ही प्लेटफार्म के उत्तरी छोर पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया और भीड़ के बीच तमंचे की मुठिया से सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया।
अचानक इस हमले से मनोज कुछ समझ पाता तबतक उनके पास मौजूद बैग लूटकर बदमाश स्टेशन परसिर से भाग निकले। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री जबतक कुछ समझ पाते बदमाश स्टेशन के बाहर खड़ी अपनी बाइक तक पहुंच गए। बदमाशों ने भागने से पहले दहशत फैलाने के लिए हवा में कई राउंड फायर किया। पीड़ित कबाड़ कारोबारी मनोज की माने तो बैग में 40 हजार रुपये नकद थे। इसके अलावा दूकान की चाबी तथा अन्य कागजात भी मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर घायल कबाड़ व्यवसायी को उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। घटना की सूचना जीआरपी के अलावा एसपी सिटी केशव चंद्र गोस्वामी को भी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने पीड़ित कारोबारी से पूछताछ की।एसपी सिटी ने बताया कि मामला जीआरपी का है। ऐसे में मुकदमा जीआरपी थाना मऊ में दर्ज कराया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। जल्द ही ये पकड़ में आ जाएंगे ।कबाड़ व्यवसायी के बारे में बदमाशों को पहले से पूरी जानकारी थी। जिसके कारण बदमाशों ने व्यवसायी को अपना निशाना बनाया।