{"_id":"5f00b6488ebc3e43082be4fa","slug":"burnt-tribute-to-martyred-police-personnel-by-burning-candles-ghazipur-news-vns5339740117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडिल जलाकर शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडिल जलाकर शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
गाजीपुर। कानपुर में पुलिस टीम पर हमले में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से टाउनहॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कैंडिल जलाकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू ने सरकार से मांग की कि इस कांड में शामिल एक भी बदमाश बचना नहीं चाहिए। ताकि पुलिस का हौसला न टूटने पाए। इतना ही नहीं माफियाओं को संरक्षण देने वाले नेताओं की जांच करके उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। श्रद्धांजलि देने वालों में राकेश राय, हिमांशु श्रीवास्तव, मोहम्मद राशिद, शक्ति आनंद, अरुण श्रीवास्तव, मोहम्मद शमीम, जावेद जहीर खान, रहमती, मोइनुद्दीन खान, अवधेश साहू, सिकंदर खान, श्यामसुंदर मोदनवाल, अहमद खान, सूर्यप्रकाश गुप्ता, दीपू चौहान, गौरव गुप्ता, रमाकांत कुशवाहा, जावेद शहजादे, राजेंद्र गुप्ता, हर्ष सिंह, नरेंद्र गुप्ता, सत्यार्थ स्वामी, शंकर राजभर, भोलू जायसवाल आदि उपस्थित थे। मरदह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के भोजापुर गांव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कमेटी ने कैंडिल मार्च एवं दीप प्रज्जवलित कर शहीद पुलिस कर्मियों को नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। चारो तरफ अराजकता का बोलबाला है। सरकार अपराध की घटनाओं पर नियंत्रण कर पाने में पूरी तरह नाकाम है। हर मोर्चे पर फेल इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। सभा में मुकेश कुमार भारती, संतु जैदी, विद्याधर पांडेय, कमलेश सिंह, राजेंद्र भारती, अशोक पांडेय, नेहा प्रकाश, प्रवीण पांडेय, पंकज, जीऊत यादव, रामनरेश, दिनेश, भोला, मुकेश, रमेश, देवआनंद, सर्वानंद, नईम, गोपीचंद, बबलू, टिंकू, शरद कुमार आदि उपस्थित थे।