{"_id":"5ef0d1528ebc3e42d214c606","slug":"burnt-effigy-of-chinese-president-xi-jinping-ghazipur-news-vns5316181179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते करणी सेना के सदस्य।
- फोटो : GHAZIPUR
जमानिया/मरदह। गलवां घाटी में चीन की कायराना कार्रवाई को लेकर आम नागरिकों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों में रोष है। सोमवार को जमानिया नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मरदह में श्री राजपूत करणी सेना ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया।
जमानिया तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मैदान में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए चीन के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान चीन में बनी वस्तुओं का प्रयोग न करने का आह्वान किया गया। समाज सेवी खुर्शीद सिद्दीकी ने कहा कि भारत के वीर जवानों पर सोची समझी रणनीति के तहत हमला किया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने के बाद चीन के हमले में शहीद हुए भारतीय जांबाज सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों के सम्मान में भारत माता के नारे लगाए। इस दौरान नसीम अख्तर, अदालत यादव, शशिकांत श्रीवास्तव, धर्मराज सिंह यादव, सियाराम उपस्थित थे।
श्री राजपूत करणी सेना गाजीपुर ने चीन के राष्ट्रपति एवं चीन सरकार का पुतला दहन कर मरदह बस स्टैंड स्थित डा. अंबेडकर की प्रतिमा के पास जमकर नारेबाजी की। लोगों से अपील किया कि चीन को सबक सिखाने का सबसे आसान तरीका है स्वदेशी अपनाएं और देश को मजबूत बनाएं। जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह वेदू ने भारत सरकार से निवेदन किया कि श्री राजपूत करणी सेना गाजीपुर चीन से लड़ने के लिए निस्वार्थ भाव से तैयार है। भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार अगर लड़ने के लिए सीमा पर भेजना चाहती है तो हम लोग जाने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर धन्नू सिंह, मरदह ब्लॉक अध्यक्ष संदीप प्रताप सिंह पिंटू, रानू सिंह, पुष्कर सिंह, दीपक सिंह, कौशल सिंह, प्रवीण सिंह, डब्लू सिंह, लालबाबू सिंह, विनय सिंह, दीपक सिंह, रविप्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।