{"_id":"5e73b0538ebc3e72bf407940","slug":"bullies-injured-husband-and-wife-ghazipur-news-vns5166450195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगों ने मारपीट कर पति-पत्नी को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगों ने मारपीट कर पति-पत्नी को घायल किया
विज्ञापन
दबंगों ने मारपीट कर पति-पत्नी को घायल किया
अमर उजाला ब्यूरो
भीमापार। स्थानीय बाजार में दुकानदार लालजी मोदनवाल और उनकी पत्नी मीरा देवी को गुरुवार की देर शाम उनके मकान में घुसकर दबंगों ने मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच बचाव करने आए लालजी के छोटे भाई राजेश मोदनवाल को भी बुरी तरह मारापीटा गया। जिससे वह अचेत हो गए। डायल 112 को फोन करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लालजी, मीरा देवी और राजेश को अपने वाहन से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें सैदपुर थाने भेज दिया गया। घायल लालजी मोदनवाल ने बताया कि उन पर यह हमला उनके दो सगे भाईयों और भतीजों ने मिलकर किया है। जबकि सैदपुर कोतवाल श्याम जी यादव ने बताया कि घायल पक्ष की ओर से लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर मिली है। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
...