{"_id":"6afa011abb201c06f00479a6","slug":"bulldozers-to-roll-over-the-old-colony-at-the-city-railway-station-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-163958-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सिटी रेलवे स्टेशन की पुरानी कॉलोनी पर चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सिटी रेलवे स्टेशन की पुरानी कॉलोनी पर चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित पुरानी रेलवे कॉलोनी। संवाद
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित 50 साल पुरानी कॉलोनी जर्जर होने के कारण निष्प्रयोज्य घोषित कर दी गई है। रेलवे प्रशासन ने इस कॉलोनी के भवनों को गिराने का निर्णय लिया है।
जिसके लिए लगभग 19 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। बुलडोजर लगाकर भवनों को ढहाया जाएगा। एक समय था जब सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में आबाद यह रेलवे कॉलोनी रेलकर्मियों के बच्चों की किलकारियों से गूंजती थी।
ड्यूटी से थककर लौटने वाले रेलकर्मियों को यह कॉलोनी न केवल आराम प्रदान करती थी, बल्कि उन्हें अपने परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर भी देती थी।
समय के साथ, रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर जर्जर होते चले गए। निर्धारित मियाद पूरी होने के बाद, रेलवे प्रशासन ने इन क्वार्टरों को रहने के लिए अनुपयुक्त घोषित कर दिया। इन जर्जर क्वार्टरों में रहने वाले रेलकर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन रेलकर्मियों के आवास की समस्या को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में, पुरानी रेलवे कॉलोनी से लगभग 600 मीटर की दूरी पर, रेलवे की जमीन पर नए रेलवे कॉलोनी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।