फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bulldozer run on illegal occupation of Chakrod

चकरोड पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

Sat, 02 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer run on illegal occupation of Chakrod
बरेसर थाना क्षेत्र के माटा गांव में चकरोडपर लम्बे समय से अबैध कब्जा को हटाता बुलडोजर ।संवाद - फोटो : GHAZIPUR
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के माटा गांव में शुक्रवार को चकरोड पर अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर खाली कराया गया। उपजिलाधिकारी कासिमाबाद कमलेश कुमार सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के टीम के साथ मौके पर पहुंच कार्रवाई की। इससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार कासिमाबाद बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि माटा गांव में 0.04 हेक्टेयर (करीब एक मंडा) चकरोड की भूमि है। चकरोड पर राम अवतार ने वर्षों पहले मकान बनवा लिया और उसमें आटा चक्की चला रहा था। अबैध कब्जे को हटाने के लिए कई बार आदेश दिया गया लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था। कई बार अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम को ग्रामीणों के विरोध के कारण बिनालौटना पड़ा था। वर्ष 2009 में तहसीलदार मुहम्मदाबाद के न्यायालय ने बेदखली का आदेश किया गया था। गांव के ही महेश राम द्वारा चकरोड की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए उप जिलाधिकारी और जिलाधिकारी से मांग की थी। उप जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया। इसी निर्देश के क्रम में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से देर शाम अतिक्रमण हटावा दिया गया। इस मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और गहमागहमी का माहौल थी। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार बृजेश कुमार सिंह, कानूनगो भोला शंकर राय, लेखपाल पारस यादव, योगेंद्र यादव, शैलेंद्र, रामप्रवेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed