फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Build three-tier barricading for security

सुरक्षा के लिए बनाएं त्रिस्तरीय बैरीकेडिंग

Tue, 06 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Build three-tier barricading for security
गाजीपुर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को 16 ब्लाकों में नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) के साथ बैठक की। इस दौरान मतदान और मतगणना के दौरान 500 मीटर के दायरे में भीड़भाड़, वाहनाें और जुलूस पर रोक लगाने की बात कही गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा, सभी ब्लाक पर नामांकन, मतदान स्थल पर फर्नीचर, कुर्सी, हॉल, विद्युत, प्रकाश, बैरीकेडिंग आदि की सभी व्यवस्था पूरी करा ली जाए। मतदान और मतगणना स्थल के 500 मीटर के दायरे में भीड़-भाड़, वाहन और जुलूस आदि प्रतिबंधित रखें। त्रिस्तरीय बैरीकेडिंग बनाने को कहा। नामांकन के दिन प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक एवं एक अनुमोदक के अलावा किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। नामांकन पत्र विधिवत जांच कर और मेरे बिना अनुमति के खारिज न किया जाये। जिन ब्लाकों में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है वहां चार कैमरे लगवाने का निर्देश दिया। कहा कि कोई भी प्रत्याशी मतदान/मतगणना स्थल पर मोबाईल फोन एंव अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस साथ नहीं ले जा सकेंगे। मतदान के दिन सदस्य को सर्टिफिकेट तथा साथ में एक फोटो युक्त पहचान पत्र लाना जरूरी होगा। मतगणना में कोई एजेंट नहीं बनाए जाएंगे। प्रत्याशी स्वयं उपस्थित रहते हुए मतगणना में भाग लेंगे।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी गोपी नाथ सोनी, एस पी (ग्रामीण) राजधारी चौरसियां, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिस्तरीय सुरक्षा का इंतजाम
पुलिस अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि कहा कि 500 मीटर की परिधि में प्रत्याशी, अनुमोदक, प्रस्तावक के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने कहा कि आसपास कोई दुकानें आदि न खुलें और न ही भीड़ मौजूद हो। छोटी से छोटी घटना को भी प्राथमिकता के तौर पर लें क्योंकि छोटी घटना ही बड़ी घटना का रूप लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed