फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BSF jawan's wife killed with sharp weapon

धारदार हथियार से बीएसएफ जवान की पत्नी की हत्या

Mon, 26 Sep 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan's wife killed with sharp weapon
नगर कोतवाली के कुर्था गांव में सोमवार को धारदार हथियार से महिला की हत्याकर दी गई। वारदात को अंजाम देने के साथ हत्यारे घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करने के साथ सीडीआर भी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर एसपी रोहन पी बोत्रे ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी पवन प्रजापति बीएसएफ में मणिपुर में तैनात हैं। उनकी पत्नी किरन प्रजापति (36) अपने दो पुत्रों के साथ घर पर अकेली रहती थी। सुबह दोनों बच्चे स्कूल गए थे। इधर दूध देने के लिए गांव की एक बालिका जब घर पहुंची तो महिला को खून से लथपथ देख चीखते-चिल्लाते हुए गांव में जाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और उच्चाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किरन प्रजापति के चेहरे और सिर पर धारदार हथियार से कई बार वार करने के निशान थे। बरामदे में अत्यधिक खून पसरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान में लगा सीसीटीवी कैमरा और टीवी आरोपियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था और सीडीआर उठा ले गए थे। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी रोहन पी बोत्रे और एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

मृतका के पिता रामाश्रय प्रजापति ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। छानबीन जारी है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed