फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BSA-BYO achieves nomination target to be honored with National Award

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे नामांकन का लक्ष्य हासिल करने वाले बीएसए-बीईओ (महत्वपूर्ण)

Sun, 20 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
BSA-BYO achieves nomination target to be honored with National Award
गाजीपुर। अपने जिले और क्षेत्र में नामांकन के लक्ष्य को हासिल करने वाले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को अब राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 24 दिसंबर तक निर्धारित प्रारूप पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार नामांकन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के चार बेसिक शिक्षा अधिकारियों और छह खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में उत्तर प्रदेश स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने सभी जिलों के डायट के उप शिक्षा निदेशकों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेजा है। इस निर्देश में यह उल्लेख है कि शैक्षिक प्रशासन में नवाचार एवं नामांकन कार्यक्रमों के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए अधिकारियों को राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। स्कूल शिक्षा के अंतर्गत बुनियादी स्तर पर उत्कृष्ट एवं नवाचारी प्रदर्शन करने वाले जिले एवं ब्लाक के अधिकारियों के नाम उपलब्ध कराने को कहा गया है। इच्छुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी निर्धारित प्रारूप पर वांछित विवरण जिलाधिकारी से संस्तुत कराकर नामांकन राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ को 24 दिसंबर तक उपलब्ध करा सकते हैं। कर्मठ एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के लिए यह पुरस्कार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। इस तरह के पुरस्कार देने की घोषणा प्रदेश सरकार की ओर से पहली बार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed