फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Brothers' wrists adorned with Neh's thread

नेह के धागे से सजी भाइयों की कलाई

Thu, 11 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Brothers' wrists adorned with Neh's thread
रक्षाबंधन का पर्व बृहस्पतिवार को शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनका मुंह मीठा कराया। वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उन्हें उपहार प्रदान किया। हालांकि अधिकांश लोग शुक्रवार को पर्व मनाएंगे। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार रक्षाबंधन पर्व क्षेत्र में मनाया गया। कुछ जगहों पर शुक्रवार को पर्व मनाया जाएगा। भोजपुरी फिल्म के हीरो आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी अपनी बहन के घर आकर राखी बंधवाई। करीब एक घंटा रहने के बाद वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार शिक्षण संस्थानों में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान राखी एवं कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। शाहनिंदा स्थित किड्स जोन स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक राखियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समाजसेवी सुनील राय ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन त्योहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रबंधक पवन पांडेय ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में रोज हाउस की अंशिका राय की टीम ने पहला, डेजी हाउस के आदित्य मिश्रा की टीम दूसरे और लोटस हाउस के साहिल यादव की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेमशंकर राय, सुमन पांडेय, गुड्डू राय, कामेश्वर तिवारी मौजूद थीं। मौधा संवाददाता के अनुसार खानपुर थाना परिसर में महिलाओं ने थानाध्यक्ष संजय मिश्र और अन्य पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौक़े पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरस्वती पाठक, रेखा चौहान, सुचिता यादव, बबिता सिंह, प्रेमबाला, अनुसुइया सिंह, बलराम, रामशरण यादव, अवध नारायण, रानू पांडेय, बाबूलाल यादव एवं राधा विनोद तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed