फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Brother-in-law dropped brother-in-law from the bridge into the Ganges

गाजीपुर: बहनोई ने साले को पुल से गंगा में ढकेला, किनारे खड़े मल्लाहों ने नाव के सहारे बचाया

Sun, 13 Mar 2022 01:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dropped brother-in-law from the bridge into the Ganges
प्रतीकात्मक तस्वीर
गाजीपुर में करंडा थाना क्षेत्र के सोनहरियां गांव निवासी सोनू गौड़ ने आरोप लगाया कि उसके सगे बहनोई ने जान से मारने की नियत से शुक्रवार रात जमानियां पक्का पुल से धक्का देकर गंगा में गिरा दिया। हालांकि किनारे खड़े मल्लाहों ने नाव के सहारे जाकर उसे किसी तरह बचा लिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोप लगाया कि रामनाथपुर निवासी उसके सगे बहनोई मंगरू गौड़ ने उसे बड़सरा बाजार में शराब पिलाई। उसके बाद बहला-फुसला कर जमानिया पक्का पुल पर ले आए। जहां जान से मारने के प्रयास में पुल से धक्का देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


पति ने पत्नी को गंगा में ढकेला
 मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बच्छलकापुरा पीपापुल से गंगा में धक्का दे दिया। पत्नी ने रस्सी पकड़कर जान बचाई। दाउदपुर गांव के बिरजू मद्धशिया शुक्रवार की शाम को अपनी पत्नी को बच्छलपुर पीपा पुल पर घुमाने ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल पर पहुंचने के बाद पति ने पत्नी को गंगा ढकेल दिया। महिला पीपे से बंधी रस्सी पकड़ ली और बहने से बच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच दोनों को थाने ले गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि पति-पत्नी से थाने पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed