{"_id":"6568e08e5f7364ea3c0f18c4","slug":"broken-benches-and-bad-floors-are-spoiling-the-beauty-of-the-selfie-point-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-7130-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सेल्फी प्वाइंट के रंग को फीका कर रहे टूटे बेंच, खराब फर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सेल्फी प्वाइंट के रंग को फीका कर रहे टूटे बेंच, खराब फर्श
विज्ञापन
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर टूटे बेंच और खराब फर्श सेल्फी प्लाइंट के रंग को फीका कर रहे हैं। यहीं नहीं प्लेटफार्म पर क्षतिग्रस्त टोटियां स्टेशन पर हुए कार्य की कहानी बयां कर रही हैं। जबकि दिव्यांगों के लिए बने किसी पेयजल बूथ की टोटी ही गायब है तो किसी बूथ में जमा पानी काला पड़ चुका है, जो संक्रामक बीमारियों को दावत दे रहा है।
अमृत योजना के तहत सिटी रेलवे स्टेशन के सुदृढ़ीकरण एवं यात्री सुविधाओं के विकास के लिए चयन करने के साथ कार्य भी कराया जा रहा है, लेकिन छोटी-छोटी कमियां कार्यों की पोल खोल रही हैं। स्थिति यह है कि प्लेटफार्म नंबर एक पर सेल्फी प्वाइंट तो बनाया गया है, लेकिन आसपास की फर्श खराब हो चुकी है। लगाए गए संगमरमर के पत्थर टूटे हैं। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में गिरकर घायल होने की आशंका बनी रहती है। जबकि प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर बने अधिकांश पेयजल बूथ की टोटियां ही गायब हैं। ऐसे में यात्रियों को पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है, वहीं पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ती है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि प्लेटफार्म तीन-चार और चार-पांच पर टूटे बेंचों पर यात्री बैठने को विवश हैं। किसी बेंच का आधा हिस्सा गायब है तो कोई इस प्रकार रखा हुआ है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि बेंच गिरने वाला है। जानकारी के बावजूद भी इनकी मरम्मत को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
बयान
पूवोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया है कि यदि ऐसा है तो ठीक कराया जाएगा। संबंधित से वार्ता इसे जल्द दुरूस्त कराया जाएगा।