{"_id":"6181f3c2dcc966486d8b1913af6acdab","slug":"bright-sunshine-to-the-lives-of-recharge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमकीली धूप ने रिचार्ज किया जीवन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमकीली धूप ने रिचार्ज किया जीवन
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार नए वर्ष के पांचवें दिन मौसम की मेहरबानी ने लोगों का जी खुश कर
विज्ञापन
दिया। सोमवार को चमकीली धूप ने सभी को रिचार्ज कर दिया। हालांकि तेज हवा
लोगों को परेशान करती रही, लेकिन पिछले कई दिनों से ठंड से अक ड़ी शरीर की
मशीनरी चुस्त-दुरुस्त हो गई।
लोगों में धूप का लालच इस कदर दिखा की वे कई काम-काज छोड़कर इसका आनंद लेने में लगे रहे। । शाम ढलने तक मैदानों और घरों की छतों पर बच्चे खेलते-कूदते रहे। हालांकि जैसे-जैसे शाम ढलती गई वैसे-वैसे ठंड बलवान होने लगी।
पिछले कुछ दिनों से ठंड का कहर इस कदर था कि लाख जतन के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। ठंड अगर थोड़ी -बहुत कमजोर पड़ रही थी तो वह थी अलाव। एक बार फिर गुरुवार को अचानक मौसम में करवट ली और शाम को बदली के बीच बारिश शुरु हो गई।
इस शाम बारिश का जो सिलसिला शुरु हुआ, वह रुक-रुककर शनिवार की दोपहर तक जारी रही है। बारिश की वजह से ठंड में इजाफा हो गया। बिन मौसम बरसात से हर किसी के होश उड़े हुए थे। इसी क्रम में रविवार को धूप निकली, लेकिन धूप और छांव होते रहने से लोगों को धूप का पर्याप्त लाभ नहीं मिल सका।
लेकिन सोमवार को सुबह ही चमकीली धूप ने हर कि सी का दिल खुश कर दिया। पिछले कई दिनों ठंड से परेशान लोगों ने धूप सेंककर ठिठुरी हुई हड्डियों को गरमाहट दी। हालांकि इस दौरान चल रही बर्फीली हवा छांव में खड़े लोगों को हिलाती रही।