{"_id":"6a626cfad18ba384fa08ca59","slug":"bridge-to-be-built-over-the-ganges-between-bara-and-firozpur-75000-people-to-benefit-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-156586-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बारा-फिरोजपुर के बीच गंगा पर बनेगा सेतु, 75 हजार लोगों को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बारा-फिरोजपुर के बीच गंगा पर बनेगा सेतु, 75 हजार लोगों को होगा लाभ
विज्ञापन
फिरोजपुर-बारा के बीच सेतु निर्माण के लिए इसी स्थान पर किया गया सर्वे का कार्य। संवाद
गाजीपुर। बारा-फिरोजपुर के बीच गंगा नदी पर सेतु का निर्माण होगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। सेतु निगम की ओर से गंगा पर सेतु निर्माण को लेकर सर्वे किया गया है। सेतु बनने से दोनों क्षेत्रों के 75 हजार की आबादी को आवागमन में लाभ मिलेगा।
बारा जमानिया तहसील क्षेत्र में आता है। जबकि फिरोजपुर मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र का हिस्सा है। बारा व फिरोजपुर के मध्य गंगा नदी का प्रवाह है। दोनों क्षेत्रों को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पीपा पुल बनाया गया है। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे पीपा पुल से लोग गंगा के इस पार से उस पार तक आवागमन करते हैं। लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ने पर पीपा पुल को हटा दिया जाता है। इससे दोनों क्षेत्रों की कनेक्टिविटी खत्म हो जाती है। इसके बाद लोगों को दूसरे रास्ते के जरिये 37 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इसको लेकर लंबे समय से दोनों क्षेत्रों के लोग गंगा नदी पर सेतु निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर सेतु निगम की ओर से जून महीने में सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान गंगा नदी के दोनों छोर के दलदली हिस्से को चिह्नित किया गया। पूरा एक महीने तक सेतु निगम की ओर से सर्वे का कार्य किया गया। सेतु निगम की ओर से सर्वे करके रिपोर्ट शासन को भेजने का काम किया गया है। शासन की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद बजट व इसका खाका तैयार किया जाएगा।
बारा-फिरोजपुर के बीच गंगा नदी पर सेतु निर्माण को लेकर सर्वे किया गया है। सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। - संतोष निरंजन, परियोजना प्रबंधक सेतु निगम