फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Brick-kiln owners of two lakh looted

ईंट-भट्ठा मालिक से दो लाख की लूट

Thu, 26 May 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 26 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Brick-kiln owners of two lakh looted
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेवतीपुर थानाक्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे से हथियारबंद लुटेरे असलहे के बल पर दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। गुरुवार को दोपहर बाद हुई वारदात की सूचना पर जनपद की सीमा सील कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई। घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई।  नवली गांव निवासी रामाशंकर सिंह तथा उमाशंकर सिंह का गांव में इंटर कॉलेज के बगल में ईंट भट्ठा है। रामाशंकर सिंह, छेदी सिंह तथा उनके मुनीम गुरुवार दोपहर बाद दो बजे कार्यालय में बैठकर मजदूरों को मजदूरी देने के लिए रुपयों का मिलान कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो भट्ठे पर पहुंची और उसमें से उतरे तीन बदमाश कार्यालय में घुस गए, जबकि एक बाहर खड़ा रहा। वहां बदमाशों ने सभी पर असलहे तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दो लाख रुपये लूटकर बोलेरो से फरार हो गए। कुछ लोगों ने लुटेरों का बाइक से पीछा करना चाहा, लेकिन तब तक वे काफी दूर निकल चुके थे। पीड़ित मालिक ने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी रामकिशोर ने जनपद की सीमा सील कर वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया। पुलिस टीम लुटेरों की तलाश में लगाई गई हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed