{"_id":"63fcf8d17b40eee35d0ca464","slug":"bribe-sought-for-operation-in-district-hospital-ghazipur-news-c-20-1-82764-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जिला अस्पताल में ऑपरेशन के लिए मांगी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जिला अस्पताल में ऑपरेशन के लिए मांगी घूस
विज्ञापन
जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित, मार्च में दर्ज होग पीडि़त का बयान, होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में दाहिने पैर में लगे रॉड को निकालने के लिए पैसे मांगने का मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित किया। कॉलेज की ओर से शिकायतकर्ता को एक मार्च को कमेटी के सामने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है।
मामला 15 फरवरी का है जब सराय गांव निवासी धनंजय सिंह कुशवाहा अपने बेटे प्रह्लाद को लेकर जिला अस्पताल के ओपीडी के कमरा नंबर चार में दाहिने पैर में लगे रॉड को निकलवाने के लिए दिखाने गये। धनंजय का आरोप है कि ओपीडी में तैनात चिकित्सक और अन्य सहकर्मियों की ओर से आपरेशन के लिए सात हजार रुपये की मांग की गई। साथ ही 21 फरवरी को आपरेशन करने की तारीख दी गई।
इस पर धनंजय कुशवाहा अपने बेटे को लेकर 21 फरवरी को आपरेशन के लिए गये। जब उनसे दोबारा पैसे की मांग की गई तो उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य आनंद मिश्रा को 21 फरवरी को ही मौखिक और 22 फरवरी को लिखित में शिकायत की। जिस पर प्राचार्य की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले की जांच कराने की निर्देश दिया गया। इसी प्रकरण में पीड़ित को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
000
इस मामले में एक हड्डी रोग से जुड़े चिकित्सक को निलंबित और एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है। एक मार्च को पीड़ित का बयान दर्ज कराया जाएगा। कमेटी के फैसले पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
डा. आनंद मिश्रा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज।