फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Branch manager's investigation started

शाखा प्रबंधक पर लगे आरोप की जांच शुरू

Tue, 13 Oct 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Branch manager's investigation started
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठ्ठूडीह गांव स्थिति बैंक आफ इंडिया शाखा में सोमवार की देर शाम सीनियर शाखा प्रबंधक दिव्यमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम पहुंची। जेडएम वाराणसी के निर्देश पर आई टीम ने बैंक शाखा प्रबंधक पर खाता धारकों द्वारा अनियमितता एवं कमीशनखोरी के लगाए गए आरोप की जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दिव्य मणि त्रिपाठी शिकायतकर्ता विश्व प्रभात राय, मिंटू राय, अनिल राय, ओमप्रकाश राय, बड़क मिश्रा, फेंकू साह, राहुल वर्मा, हरिकेश यादव के घर पंहुचे। शिकायतकर्ताओं ने बैंक के शाखा प्रबंधक दयाशंकर प्रसाद पर आरोप लगाया। कहा कि बुजुर्ग खाता धारकों का अपमान करना तो नियति में शामिल है। यही नहीं केसीसी की फाइलों को बाहर फेंक दिया जाता है। खासकर एक निजी इंटरप्राइजेज का 39 लाख रुपये का चेक गायब कर कैश ट्रांसफर बाधित कर प्रताडि़त करने को लेकर जांच अधिकारी खासे नाराज दिखे। जांच अधिकारी ने बताया कि शाखा प्रबंधक पूर्व से ही विवादित रहे हैं। जांच रिपोर्ट सही दी जाएगी। शाखा प्रबंधक दयाशंकर प्रसाद ने बताया कि शिकायत एवं थाने में तहरीर देना एक साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed