फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Branch manager injured in bike and car collision

बाइक और कार की टक्कर में ब्रांच मैनेजर घायल

Mon, 23 May 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Branch manager injured in bike and car collision
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बड़ौरा कताई मिल के सामने कासिमाबाद- मऊ मार्ग पर सोमवार की सुबह बाइक और कार की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार छोड़ सवार मौके से भाग हो गए। इधर गंभीर रूप से घायल बाइक सवार एक फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया । जहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक और कार को कब्जे लेकर थाने आई और छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खजूरगांव निवासी सुदामा राम प्रजापति का पुत्र अजय कुमार प्रजापति (39) मऊ जनपद मुख्यालय स्थित एक फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात है। सोमवार की सुबह छह बजे वह अपनी बाइक से मऊ जा रहा था। रास्ते में कासिमाबाद मऊ मार्ग पर पूर्वांचल सहकारी कताई मिल के सामने जैसे ही पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और बाइक से जा टकराई। हादसे में बाइक और कार क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीण गंभीर रूप से घायल बाइक सवार अजय कुमार प्रजापति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने ब्रांच मैनेजर को मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कार में बैठे चालक सहित सभी लोग कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस कार में बैठे लोगों के साथ कार संचालक का पता लगा रही है। इस संबंध में सुदामा राम प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया है। कोतवाली प्रभारीदेवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बाइक और कार खींचकर थाना लाया गया है। तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कार चालक और मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed