{"_id":"57bf3b7d4f1c1b305fd4f2fc","slug":"boy-sunk-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगई नदी में नहा रहा किशोर डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगई नदी में नहा रहा किशोर डूबा, मौत
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीमुद्दीनपुर-जोगा मार्ग पर चट्टी स्थित बस स्टैंड के पास गुरुवार को मंगई नदी के पुल कूदकर नहा रहे एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। तीन घंटे तक खोजबीन के बाद देर शाम िकशाेर का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिवार में रुदन-क्रंदन शुरू हो गया।
थाना क्षेत्र के बथोर गांव निवासी कमरुद्दीन का पुत्र समीर उर्फ राजा (15) अपने साथियों के साथ मंगई नदी में करीमुद्दीनपुर-जोगा मार्ग पर बने पुल से कूदकर नहा रहा था। इसी दौरान नदी में डूब गया। उसके डूबते ही साथी शोर-शराबा करते हुए पानी में राजा को इधर-उधर देखने लगे। दिखाई न देने पर वह घबरा कर वहां से भागे और घर आकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार सहित गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।
ग्रामीण ने पानी में राजा की तलाश में जुट गए। कुछ देर बाद करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से राजा की तलाश शुरु कराई। शाम करीब पांच बजे गोताखोरों ने उसके शव को पानी से बाहर निकाला। शव पर नजर पड़ते ही परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।