फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Both SP and BJP are patrons of jungle raj: Swami Prasad

सपा-भाजपा दोनों जंगलराज के पोषक : स्वामी प्रसाद

Thu, 18 Sep 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Both SP and BJP are patrons of jungle raj: Swami Prasad
गाजीपुर। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में सपा व भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान भाजपा जाए तो न्याय मिले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। दोनों गुंडाराज व जंगलराज के पोषक हैं।उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में भी गरीबों के बड़े पैमाने पर जमीन कब्जे किए जाते थे। घर कब्जे किए जाते थे, लूट होती थी, मार पिटाई होती थी। वही हाल आज भाजपा की सरकार में भी है। जंगल राज चरम पर है। आज रोजाना प्रदेश के कई जिलों में एससी-एसटी, ओबीसी के लोगों की हत्या हो रही है। गाजीपुर में भाजपा कार्यकर्ता की थाने में पिटाई से मौत इसी जंगलराज का दृष्टांत है। जब सत्ता पक्ष के लोग पीड़ित हैं, मारे जा रहे हैं, लाठीचार्ज के शिकार हो रहे है, तो आम लोगों का क्या हाल होगा, अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। इसीलिए अपनी जनता पार्टी ने तय किया है कि 2027 में भाजपा की सरकार की विदाई का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता संगीत सोम और भारतीय जनता पार्टी का गुणगान करने वाले रामभद्राचार्य यह आरोप लगा रहे हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश पाकिस्तान बन गया है तो यह तो चुनौती है मोदी और योगी जी को। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी से मेरा कोई राजनीतिक रिश्ता नहीं है। मैं परिवारवाद में यकीन नहीं करता है। मैं मिशन लेकर चल रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed