{"_id":"604129698059a27e544d5a45","slug":"bored-by-family-quarrel-married-woman-gave-her-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में पारिवारिक कलह से ऊबकर फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में पारिवारिक कलह से ऊबकर फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान
Fri, 05 Mar 2021 12:09 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
fansi
- फोटो : Social Media
गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के धुंधपुर गांव में पारिवारिक कलह से ऊबकर विवाहिता ने गुरुवार की देर शाम फंदा लगाकर ईह लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इधर, मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक करीब पांच वर्ष पूर्व रानी (25) की शादी धुंधपुर गांव निवासी दयाशंकर से हुई थी। देर शाम किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया था। इससे नाराज रानी कमरे में गई और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो ससुराल के लोग उसे बुलाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे।
विज्ञापन
अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर जब ससुराल के लोगों ने खिड़की से देखा तो विवाहिता छत की कुंडली से रस्सी के सहारे फंदे पर लटक रही थी। शोर मचाने पर आस-पास मौके पर पहुंच गए। इधर सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतार कर कब्जे में ले लिया। साथ ही मायके वालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया की शव कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।