फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Boom broken by pickup collision

पिकअप की टक्कर से टूटा बूम

Sat, 20 Jun 2020 05:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Boom broken by pickup collision
जमानिया। स्टेशन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर स्थित बाईपास रेलवे फाटक का बूम शनिवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से टूट गया। इससे गेटमैन ने स्लाइडर गेट को बंद कर ट्रेनों को गुजारा। बूम की मरम्मत की वजह से एक घंटा तक मार्ग पर आवागमन में अवरोध बना रहा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब नौ बजे डाउन लाइन में ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन स्टेशन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर स्थित बाईपास रेलवे फाटक को बंद कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने बूम में टक्कर मार दिया, जिससे वह टूट गया। गेटमैन ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन के पैनल रूम को दिया और स्लाइडर गेट को बंद किया। इसके बाद ट्रेनें गुजरी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ पिकअप को कब्जे में लेकर दिलदारनगर थाना ले जाकर कार्रवाई में जुट गई। गेट बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। भीषण जाम लग गया। रेल कर्मी बूम को दुरुस्त करने में जुट गए। एक घंटा बाद दस बजे बूम दुरुस्त किया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। रेल अधिकारी ने बताया कि बूम टूटने से ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed