फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bolero rams into truck, driver dies

ट्रक में घुसी बोलेरो, चालक की मौत

Sun, 05 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bolero rams into truck, driver dies
शहर कोतवाली क्षेत्र के तलवल मोड़ के पास शनिवार की देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक बोलेरो घुस गई। इस हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगा मुसाहिब सवितापुर गांव निवास बोलेरो चालक राममदन कुशवाहा (46) किसी काम से वाराणसी गया था। वहां से वह लौट रहा था। इसी बीच तलवल मोड़ के पास खराब होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गया। जानकारी होने पर आसपास के लोग घटना स्थल पर जुट गए। हादसे की सूचना पर महाराजगंज चौकी प्रभारी कृपाशंकर उपाध्याय पुलिस टीम के सात पहुंचे और घायल चालक को बोलेरो से निकलवाया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग रोते-बिलखते मर्चरी हाउस पहुंचे। कोतवाल विमल मौर्या ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed