फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bol-Bam is the slogan, Baba you are my only support...

Ghazipur News: बोल-बम का नारा है, बाबा तू ही सहारा है...

Mon, 21 Jul 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bol-Bam is the slogan, Baba you are my only support...
गाजीपुर। सावन के दूसरे सोमवार को लहुरी काशी शिवमय नजर आई। मरदह क्षेत्र के महाहर धाम में 60 हजार शिवभक्तों ने महादेव का जलाभिषेक किया। जनपद के प्रत्येक शिव मंदिर में विधि-विधान से शिवभक्त दर्शन-पूजन करते नजर आए। हर-हर महादेव और बोल बम का नारा है, बाबा तू ही सहारा है... के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन

नगर के रुईमंडी स्थित बूढ़े महादेव, चीतनाथ स्थित कोटेश्वरनाथ, रायगंज स्थित अमरनाथ, मिश्रबाजार स्थित महादेव मंदिर, गोराबाजार स्थित बड़ा महादेव व गोईजीतर के शिव मंदिर में आस्थावानों का तांता लगा रहा। भोर से ही शिवभक्त स्नान करके शिवालयों की ओर प्रस्थान करना शुरू कर दिए थे। लोग अपने-अपने मोहल्ले के शिवमंदिर में जलाभिषेक किए। बेलपत्र चढ़ाने के साथ ही विधिवत पूजन कर सुख, समृद्धि व शांति की कामना की। शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन का दौर दोपहर तक चला। नगर के ददरी घाट व चीतनाथ से रविवार की शाम व रात गंगाजल लेकर चले कांवड़िए देर रात व भोर तक महाहर धाम पहुंच गए थे।
विज्ञापन

मरदह : जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर की दूरी तय कर कांवड़िये गंगा जल लेकर महाहर धाम पहुंचे। सुरक्षा-व्यवस्था के चाक-चौबंद व्यवस्था किए गए थे। महाहर मंदिर प्रशासन समिति के अनुसार 60 हजार लोगों ने जलाभिषेक किया। पैदल, दंडवत, साइकिल, चार पहिया वाहन व ई-रिक्शा से आस्थावानों के पहुंचने का क्रम बना रहा। भोले भक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह स्टाल लगाए गए थे। चार पुरुषार्थों धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की कामना के साथ हर वर्ष श्रद्धालु महाहर धाम यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादात : सावन के पवित्र माह में देवाधिदेव के प्रसिद्ध मंदिरों में जल चढ़ाने की धूम मची है। चारों तरफ कांवड़ियों के आने जाने की भीड़ दिखाई दे रही है।
करीमुद्दीनपुर : बुढ़वा महादेव असावर, नागेश्वर नाथ महादेव ऊचाडीह, झारखंडे महादेव करीमुद्दीनपुर, सोमेश्वर नाथ और बाबा घटेश्वर नाथ लट्ठूडीह, सहित पातेपुर, बाराचवर ,ताजपुर, माटा, बथोर, खारा, करीमुद्दीनपुर बाजार सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने सुबह से ही पूजा शुरू कर दी।

भड़सर : सावन के दूसरे सोमवार को कांवरियों का जत्था महाहर धाम में जलाभिषेक के लिए रविवार शाम से ही सड़कों पर उमड़ पड़ा। श्रद्धालु कांवर लेकर गंगा जल के साथ विभिन्न मार्गों से गुजरते दिखे। कांवरियों की सेवा में कई स्वयंसेवी संगठन भी सक्रिय नजर आए। उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन ने जंगीपुर थाना क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए भव्य सेवा स्टाॅल लगाया। इस स्टाल पर शिवभक्तों को फल, फ्रूट, ठंडा व गर्म पानी, बिस्किट आदि वितरित किए गए। इस आयोजन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार मुल्तान साह, विनोद कुमार यादव, अशोक राजभर, संजय सिंह कुशवाहा, अब्दुल वाहिद, एजाज खान, जितेंद्र कुशवाहा, विवेकानंद पांडे, आदि सेवादार जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed