फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Boilder binding work to begin

अब नहीं झेलनी पड़ेगी बाढ़ की विभीषिका

Thu, 01 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 01 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों को अब बाढ़ की विभीषिका नहीं झेलनी पड़ेगी। गंगा नदी के किनारे हो रहे कटान को रोकने के लिए प्रदेश के पर्यटन मंत्री  ओमप्रकाश सिंह ने अपना वादा पूरा कर क्षेत्र के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। उनके प्रयास से 1200 मीटर लंबा बोल्डर बाइंडिंग का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग से 24 करोड़ 48 लाख इस्टीमेट बनवाकर उसे स्वीकृत करा लिया गया है।
विज्ञापन


बरसात के दिनों में गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर से आए दिन तटवर्ती  इलाके के लोगों को खौफ के साए में जीने को विवश होना पड़ता था। बरसात में  लोगों की जमीन कटान के रूप में जमींदोज हो जाती थी। कटान की वजह से  चक्काबांध से लगायत बड़ेसर, हेतिमपुर एवं कस्बा आदि क्षेत्र के लोगों की सैकड़ों बीघा जमीन गंगा की गोद में समा चुकी है। कटान के कारण मल्लाह टोली के कई घर  भी गंगा की गोद में समाहित हो चुके हैं। अगर पर्यटन मंत्री ने तीन  वर्ष पहले बलुवा घाट पर पक्का घाट एवं मल्लाह टोली के पास पत्थर बाइंडिंग नहीं  कराई होती तो मल्लाह टोली का नक्शा ही कुछ और होता और कई घर इस बार की बाढ़  में तबाह हो गए होते। कटान की वजह से एनएच 97 के अस्तित्व पर भी खतरा  मंडरा रहा था।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की देन है कि आकस्मिकता को देखते हुए  बिना फंड स्वीकृत हुए ही एनएच 97 के अस्तित्व को बचाने के लिए अपनी तरफ  से कार्य कराया। वजह सड़क और गंगा की दूरी में मात्र कुछ मीटर का ही  फासला रह गया था। इन समस्याओं को देखते हुए किसानों एवं गंगा नदी किनारे रह  रहे लोगों ने कई बार कटान को रोकने के लिए पर्यटन मंत्री से स्थायी समाधान  निकालने के लिये अनुरोध किया था। इसको पर्यटन मंत्री ने गंभीरता से लिया। बार-बार हो रही कटान को रोकने के लिए सिंचाई  विभाग से 24 करोड़ 48 लाख का 1200 मीटर लंबे  बोल्डर बाइंडिंग कार्य का इस्टीमेट बनवाकर उसे स्वीकृत  भी करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश सिंह ने बताया  कि पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रयास से कटान को रोकने के लिए 1200 मीटर लंबाई का प्रोजेक्ट सिंचाई विभाग द्वारा गठित परियोजना  नाबार्ड से वित्तपोषण के लिए अनुमोदित हो चुका है। गंगा का जलस्तर नीचे होने पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। धन आवंटन के सापेक्ष इसी वित्तीय वर्ष में  कार्य समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed